Skip to main content

What should cholesterol be ? - Some measures of cholesterol control || कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए ? - कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के कुछ उपाय

कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए? हमारा शरीर ठीक ढंग से अपना कार्य करता रहे उसके लिए हमें एक निश्चित कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है। लेकिन हमारी जीवन-शैली इतनी व्यस्त होती है कि हम अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान ही नही दे पाते, जिसके परिणाम स्वरूप आज वर्तमान में हार्ट-अटैक, ब्लोकेज, उच्च रक्तचाप और हृदय की अन्य बिमारियाँ होना आम बात हो गई है। पहले यह सारी बिमारियाँ 40-45 के बाद आती थी लेकिन आज यह 20 वर्ष से भी कम उम्र के लोगों में होने लगी है जो हमारे लिए एक गंभीर समस्या है।

इन समस्याओं से निजात पाने का हमारे पास एक ही उपाय है कि हम स्वयं के प्रति जागरूक हो जायें। हमें हमारे शरीर के बारे में सामान्य ज्ञान की भी जानकारी होनी चाहिए। जब हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है तो दिल से सम्बंधित बिमारियाँ बढ़ने की भी संभावना बढ़ जाती है। तो आइये हम कुछ सरल आदतों को अपनाएं जिससे कोलेस्ट्रॉल का संतुलन उचित मात्रा में बना रहे।

1. अपनी जीवन-शैली को स्वस्थ बनाये। रात को जल्दी सोए और सुबह जल्दी उठे, समय पर नाश्ता और भोजन ग्रहण करे।

2. अपने ख़ान-पान में हरी सब्जियाँ, दालें, अनाज, मछली का तेल, फल या फलों का रस, सलाद जैसे व्यंजन का चुनाव करे क्योकि इन भोज्य पदार्थों में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ना के बराबर होती है।

3. धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें क्योकि इनसे कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

4. दिन की शुरुआत योग और प्राणायाम से करे, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में यह मुख्य सहायक है।

5. नियमित 30 मिनट तक पैदल चलें, सप्ताह में कम से कम पाँच दिन व्यायाम करे।

6. हरी और काली चाय का दिन में 2-3 बार सेवन करे। इन दोनों चाय में एंटीओक्सीडेंट होने के कारण यह कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटाने में कारगर है।

7. कोलेस्ट्रॉल को शुरू में ही नियंत्रण में करना सबसे बढ़िया उपाय है।

8. मछली का तेल बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत सहायक है।

9. बासी और जंक फुड से परहेज करें। तली हुई चीज़ें, ज़्यादा चॉकलेट या मिठाई, बटर, पनीर जैसे वसायुक्त पदार्थों का सेवन कम करे।

10. रेशायुक्त भोजन को खाने में शामिल करें, यह शरीर के कोलेस्ट्रॉल को संतुलित बनाये रखता है।

11. वज़न अधिक है तो इसमें कमी लाने का नित्य प्रयास करे, जो भी खाये ताज़ा खाने का प्रयास करे।

इसे आप बिना दवा के भी घर पर थोड़े से प्रयास से कम कर सकते है. तो आइये जाने कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के कुछ घरेलू और फायदेमंद नुस्खे –

1. प्याज – शोध के अनुसार प्याज बुरे कोलेस्ट्रॉल को ख़त्म और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। एक चम्मच शहद में बराबर मात्रा में प्याज का रस मिलाकर रोजाना पिएं।

2. नारंगी का रस – रोजाना 1-2 गिलास नारंगी का रस पिएं क्योकि इसमे विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है जो कोलेस्ट्रॉल को जल्दी नियंत्रण में लाता है। जूस की जगह आप नारंगी भी खा सकते है।

3. आँवला – रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आँवले का एक चम्मच पावडर मिला कर पिएं, जल्दी फ़र्क दिखेगा।

4. ऑट्स – अपने सुबह के नाश्ते में ऑट्स को शामिल करें। यह वज़न के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी नियंत्रित रखता है।

5. बैंगन और बीन्स – इनके सेवन से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है, इन्हे अपने आहार में शामिल करे।

6. मेवे – रोजाना एक मुठी मिक्स मेवे खाने में शामिल करे क्योकि इनमें नेचुरल तेल के साथ प्रचुर मात्रा में फाइबर भी होता है जो शरीर की बहुत सी कमियों को दूर करने में मुख्य सहायक है।

7. धनिया – यह मधुमेह के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। साबुत धनिया को रात में आधा गिलास पानी में भिगो दे। सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं। कुछ ही महीनो में आराम नज़र आयेगा।

दो चम्मच धनिया को एक कप पानी में उबाल कर छान ले और दिन में एक से दो बार पिएं।

8. नारियल तेल – एक से दो चम्मच इस तेल को रोजाना अपने आहार में शामिल करे क्योकि इस तेल के सेवन से शरीर में वसा की मात्रा कम होती है तो कोलेस्ट्रॉल भी कम रहता है। यह एक आर्गेनिक तेल है।

9. लहसुन – इसमे एलिफिल नामक तेल होता है जो एंटीओक्सीडेंट का खजाना है। लहसुन में सल्फर भी खूब होता है जो हमारे शरीर के लिए एंटी ओक्सीडेंट का काम करता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में लहसुन का कोई जवाब नही है।

10. पानी – पानी सभी बिमारियों में कारगर है। दिन में 8 से 10 गिलास पानी पिएं जिससे शरीर में रक्त का संचार सही तरीके से होता रहे। पानी वसा को कम करने में सहायक है।

यह कुछ सरल और आसान उपाय है जिसे आप अपने घर में बड़ी आसानी से प्रयोग में लाकर कोलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल पा सकते है। हमारे द्वारा किये गये यह छोटे-छोटे प्रयास हमें बड़ी बिमारियों से बचा के रखते है। नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन को अपने जीवन में प्राथमिकता दे।

इस बात का विशेष ध्यान रखे, कोलेस्ट्रॉल की समस्या अगर आपका पारिवारिक इतिहास है तो 35-40 साल की आयु के बाद साल में एक बार अपनी सामान्य जाँच अवश्य करवाते रहे। जिससे आप भी अवगत रहे कि आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में है या नही। क्योकि हमारे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का 50 से कम और बेड कोलेस्ट्रॉल का 100 से अधिक लेवल का होना घातक है। उम्र के साथ सतर्क रहने में कोई बुराई नही है। आपातकालीन स्थिति में जैसे हार्ट-अटैक आदि गंभीर समस्याओं में जितनी जल्दी हो सके मरीज को प्राथमिक उपचार दे और अस्पताल ले जाकर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे। हमारी ज़रा सी सतर्कता बड़े से बड़े ख़तरे को भी टाल सकती है।

हमारा उद्देश्य आपका सामान्य ज्ञान बढ़ाना है। कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए और पुर्ण रूप से इसके उपायों के बारे में जान पाएं उसके लिए आप अपने चिकित्सक से जानकारी ज़रूर ले। कोई भी उपाय करने से पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर ले। आपकी समस्या के आधार पर डॉक्टर आपको सही उपचार देंगे।

धन्यवाद!

Comments

Popular posts from this blog

Hand Yoga

SOURCE Hand yoga, also known as mudra, is a series of hand gestures and movements that have symbolic meaning and health benefits. Hand yoga expresses the many states of mind, including mourning, happiness, anger and peacefulness through gestures and body positions. While hand yoga is practiced throughout the world, its origin can be traced to Asia and India, where it has been a vital component to Hinduism and Buddhism for centuries. Representations People who practice hand yoga believe that the five fingers represent the five elements of the human body: Thumb - fire Index - air Middle - akasha Ring - earth Little - water Practitioners believe that when the finger representing a particular element is brought into contact with the thumb, that element is brought into balance, creating a stabilizing effect on the entire body. Mudras are believed to start electromagnetic currents within the body, create balance and promote health. Mudra Positions People practice mudra virtually any...

खराब से खराब पाचनतंत्र को सुधार देंगे ये 9 असरदार टिप्स

"> 1  of 5 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया खानपान अनियमित होने या कुछ चीजों के खा लेने से कई बार पेट में कब्ज और एसिडिटि जैसी समस्या हो जाती है। कब्ज के दौरान में पेट में दर्द होने लगता है और कुछ खाने का मन नहीं करता है। पेट में सूजन या अधिक दर्द कई हद तक कब्ज के ही लक्षण हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने खानपान में कुछ सही बदलाव करने पड़ेंगे ताकि आपका पाचनतंत्र ठीक से काम कर पाए। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको कुछ असरदार टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से पाचन से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं कि इन समस्याओं के होने का कारण... "> 2  of 5 जंक फूड - फोटो : फाइल फोटो जंकफूड्स का अधिक सेवन डिब्बाबंद प्रोसेस्ड फूड्स, पिज्जा, नूडल्स और बर्गर आदि को बच्चों से लेकर वयस्क तक काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि इन तरह के खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों और गुणवत्ता पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जाता है। इनके सेवन से सेहत को कई तरह के नुकसान होते हैं और पाचनतंत्र भी प्रभावित होता है। "> 3  of 5 गरिष्ठ भोजन - फोटो : सोशल मीडिय...

मेरे विचार तुम्हारे साथ है ( My thoughts are with you )

1. धर्म के पांच आधार होते हैं ज्ञान, प्रेम, न्याय, समर्पण और धीरज ।  ज्ञान बुद्धि को स्थिर करता है, प्रेम हृदय को स्थिर करता है, धीरज मन को स्थिर करता है, समर्पण शरीर के आवेगो को शांत करके शरीर को स्थिर करता हैं, और न्याय आत्मा को स्थिर करती है । जब यह पांचों स्थिर हो जाते हैं तो मनीषा करुणा से भर जाता है । करुणा ही धर्म है There are five basic of righteouness/religion: knowledge, love, justice, dedication and endurance   Knowledge stabilizes the intellect, love stabilizes the heart   Endurance stabilizes the mind, surrender makes the body calm and makes the body stable, and justice stabilizes the soul   Human is filled with compassion when all five become stable   Compassion is righteouness/religion 2. धर्म हमेशा पूरा होना चाहिए, अगर काम गलती से भी हो जाए, तो उसमें धर्म को खोजें, अगर वह धर्म है तो उसे उसी समय पूरा कर लें।  लेकिन गलती का काम हमेशा पूरा होना चाहिए | Religion/righteounes should always be completed, if work is done by mistake, then search...