Skip to main content

Top 10 tourist spots in India || भारत में घूमने लायक टॉप 10 पर्यटन स्थल

भारत में घूमने लायक कई ऐसे पर्यटन स्थल मौजूद हैं जहां जाकर आप खुद को रिलैक्स कर सकते हैं। हमारा देश विविध संस्कृतियों से भरा हुआ देश है। यहां कई ऐसे पर्यटन स्थल मौजूद हैं जहां जाकर आप भारत की विविधता को करीब से देख सकते हैं। भारत का एक समृद्ध इतिहास रहा है जिसकी झलक आप आज भी कई जगहों पर देख सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन की दृष्टि से भारत में घूमने लायक कई ऐसी जगहें हैं जो अपनी खूबसूरती से आपका मन मोह लेंगी। आज हम आपको बताते हैं भारत में घूमने लायक 10 पसंदीदा पर्यटन स्थल के बारे में जिसे पर्यटक खास तौर से पसंद करते हैं।

1. ताजमहल – अगाथ प्रेम की निशानी ताजमहल, उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है। यह दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। जिसकी वजह से यहां दुनियाभर से पर्यटक आते रहते हैं। यहां आप फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, अकबर का मकबरा, राम और सिकंदरा किला को देख सकते हैं।

2. कश्मीर – किसी ने कहा था कि धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है जो वह कश्मीर में है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और बर्फीली वादियां किसी के भी दिल को छू लेने के लिए काफी है। यहां की हरी-भरी घाटियां, बहते झरने, फूल, बागान आदि इसे एक नैसर्गिक पर्यटन स्थल बनाते हैं। यहां आप डल झील में शिकारे पर बैठकर आनंद ले सकते हैं।

3. गोवा – समुद्र से घिरा हुआ, सुनहरी रेत और नारियल के पेड़ों से भरा है भारत का छोटा सा राज्य गोवा। यहां आप अद्भुत सूर्यास्त का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर्यटक समुद्री भोजन, विंडसर्फिग और पानी पर स्कीइंग कर सकते हैं। गोवा म्यूजियम, एलोरना किला, आर्वलम झरने, चपोरा फोर्ट और कैलेनगट बीच इसके लोकप्रिय स्थान हैं।

4. कन्याकुमारी – कन्याकुमारी को केप कोमोरिन के नाम से भी जाना जाता है। यहां आप बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर और अरब सागर के मिलन को देख सकते हैं। यहां पर सूर्योदय से ज्यादा सूर्यास्त का दृश्य सुहावना होता है। यहां पर्यटक शांत वातावरण और खूबसूरती का दीदार करने के लिए आते हैं।

5. जयपुर – राजस्थान की राजधानी जयपुर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। इस नगरी में आपको सुंदर हवेलियां और किले देखने को मिलेंगे। यहां जंतर मंतर, जल महल, नाहरगढ़ का किला, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, महाराजा सवाई मान सिंह संग्रहालय, सिटी पैलेस आदि हैं जिन्हें आप देख सकते हैं।

6. केरल – अगर आपको ग्रीनरी ती तलाश है तो केरल आपके लिए एक बढ़ियां जगह है। अरब सागर और सह्याद्री पर्वत श्रृंखला पर स्थित केरल को भगवान का अपना घर कहा जाता है। यहां मुन्नार, नेल्लियांपति, पोन्मुटि आदि पर्वतीय क्षेत्र, कोवलम, वर्कला, चेरायि आदि समुद्र तट, पेरियार, इरविकुलम आदि क्षेत्र मौजूद हैं जिन्हें देखने के लिए हर साल पर्यटक आते हैं।

7. दिल्ली – भारत की राजधानी दिल्ली में कई ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। यहां लाल किला, पुराना किला, कुतुब मीनार, लौह स्तंभ, हूमायूं का मकबरा, निजामुद्दीन औलिया दरगाह, जंतर मंतर, अक्षरधाम, राजघाट और मुगल गार्डन जैसे देखने लायक स्थान हैं।

8. दार्जिलिंग – बर्फ से ढके सुंदर पहाड़ यहां की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। यहां आप टॉय टेन की मदद से खूबसूरत वादियों की सैर कर सकते हैं। चाय के बागान, टाइगर हिल, देवदार के जंगल यहां के मनमोहक स्थान हैं।

9. मैसूर – मैसूर महलों, बगीचों और मंदिरों का शहर है। मैसूर महल यहां का आकर्षण केंद्र है जिसे देखने के लिए पर्यटक आते हैं। यहां का चामुंडेश्वरी मंदिर, श्री चमराजेंद्र जूलॉजिकल गार्डन, सेंट फिलोमेना चर्च और वृन्दावन बगीचा काफी प्रसिद्ध हैं।

10. औरंगाबाद – महाराष्ट्र के इस शहर में अंजता और एलोरा की गुफाएं हैं जिन्हें कि चट्टानों को काटकर बनाया गया है। यहां बौद्ध धर्म से संबंधित चित्र और शिल्प के अद्भुत नमूने देख सकते हैं।

तो अगर आप कही वेकेशन पर जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो भारत में घूमने लायक इन जगहों को एक बार जरूर एक्सप्लोर करें। कम खर्च में आप यहां उन सारी चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं जिनके लिए लोग विदेशों का रुख करते हैं।

आपको यह लेख कैसा लगा? अगर इस लेख से आपको कोई भी मदद मिलती है तो हमें बहुत खुशी होगी। अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे। हमारी शुभकामनाएँ आपके साथ है, हमेशा स्वस्थ रहे और खुश रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Hand Yoga

SOURCE Hand yoga, also known as mudra, is a series of hand gestures and movements that have symbolic meaning and health benefits. Hand yoga expresses the many states of mind, including mourning, happiness, anger and peacefulness through gestures and body positions. While hand yoga is practiced throughout the world, its origin can be traced to Asia and India, where it has been a vital component to Hinduism and Buddhism for centuries. Representations People who practice hand yoga believe that the five fingers represent the five elements of the human body: Thumb - fire Index - air Middle - akasha Ring - earth Little - water Practitioners believe that when the finger representing a particular element is brought into contact with the thumb, that element is brought into balance, creating a stabilizing effect on the entire body. Mudras are believed to start electromagnetic currents within the body, create balance and promote health. Mudra Positions People practice mudra virtually any...

खराब से खराब पाचनतंत्र को सुधार देंगे ये 9 असरदार टिप्स

"> 1  of 5 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया खानपान अनियमित होने या कुछ चीजों के खा लेने से कई बार पेट में कब्ज और एसिडिटि जैसी समस्या हो जाती है। कब्ज के दौरान में पेट में दर्द होने लगता है और कुछ खाने का मन नहीं करता है। पेट में सूजन या अधिक दर्द कई हद तक कब्ज के ही लक्षण हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने खानपान में कुछ सही बदलाव करने पड़ेंगे ताकि आपका पाचनतंत्र ठीक से काम कर पाए। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको कुछ असरदार टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से पाचन से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं कि इन समस्याओं के होने का कारण... "> 2  of 5 जंक फूड - फोटो : फाइल फोटो जंकफूड्स का अधिक सेवन डिब्बाबंद प्रोसेस्ड फूड्स, पिज्जा, नूडल्स और बर्गर आदि को बच्चों से लेकर वयस्क तक काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि इन तरह के खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों और गुणवत्ता पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जाता है। इनके सेवन से सेहत को कई तरह के नुकसान होते हैं और पाचनतंत्र भी प्रभावित होता है। "> 3  of 5 गरिष्ठ भोजन - फोटो : सोशल मीडिय...

My Own & Life Quotes

1. Keep your thinking and work equally. 2.You're like, Try to be the same. 3. In the world is no enemy greater than the disorder and no partner bigger than the truth. 4. If your life is bad then it means that you have chosen the wrong way or the action is wrong. 5. Analyze the whole work and then take a outstanding point from it.