Skip to main content

These are the 10 richest people in the world in the year 2017 || ये हैं साल 2017 के दुनिया के 10 सबसे अमीर लोग

दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर बनने का ख्वाब हर कोई देखता है लेकिन बहुत कम लोग ही अपनी कड़ी मेहनत और लगन की बदौलत उस मुकाम को हासिल कर पाते हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वालों की हर साल एक लिस्ट बनाई जाती है। इस लिस्ट को फोर्ब्स, बिजनेस इनसाइडर आदि संस्थाएं तैयार करती हैं। अगर आपको इस साल के अमीर लोगों और उनकी प्रोपर्टी के बारे में पता नहीं है तो कोई बात नहीं हम आपको बता देते हैं उन धन कुबेरों के नाम जिन्हें साल 2017 के सबसे अमीर लोग माना गया है।

1. बिल गेट्स- अमेरिका के रहने वाले बिल गेट्स की कंपनी का नाम माइक्रोसॉफ्ट है। यह कंपनी वो सॉफ्टवेयर बनाती है जिसकी जरूरत अमूमन हर कंप्यूटर में होती है। कम उम्र में ही उन्होंने इस कंपनी की स्थापना कर दी थी और आज यह टॉप कंपनियों की लिस्ट में शामिल है। बिल गेट्स की नेट वर्थ 75 बिलियन डॉलर है।

2. अमंचिया ओर्टेगा- स्पेन के रहने वाले अमंचिया इंडीटैक्स फैशन ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन हैं। उनकी कंपनी को जारा क्लोदिंग और एसेसरिज के नाम से जाना जाता है। अमंचिया की नेट वर्थ 67 बिलियन डॉलर है।

3. वॉरेन बुफे- अमेरिका के रहने वाले वॉरेन दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कंपनी का नाम वर्कशायर हाथवे है और उनकी नेट वर्थ 60.8 बिलियन है। उन्हें शेयर बाजार की दुनिया में महान शख्स के तौर पर जाना जाता है। वारेन वर्कशायर हाथवे के सीईओ, चेयरमैन और सबसे ज्यादा शेयरों के मालिक हैं।

4. कार्लोस स्लिम हेलू- मेक्सिको के रहने वाले कार्लोस की कंपनी का नाम टेलिकॉम है। उनकी नेट वर्थ 50 बिलियन डॉलर है।

5. जेफ बेजोस- आपने दुनिया की मशहूर वेबसाइट अमेजन का नाम तो सुना ही होगा। जेफ उसी के संस्थापक, सीईओ और चेयरमैन हैं। उनकी नेट वर्थ 45.2 बिलियन डॉलर है।

6. मार्क जुकरबर्ग- फेसबुक के जरिए हम सभी अपने दोस्तों के संपर्क में रहते हैं। इसे बनाने वाले शख्स का नाम है मार्क जुकरबर्ग। 2004 में शुरू हुई इस कंपनी ने मार्क को दुनिया का छठवां अमीर शख्स बना दिया है। उनकी नेट वर्थ 44.6 बिलियन डॉलर है।

7. लैरी एलिसन- अमेरिका के लैरी ओरेकल कॉर्पोरेशन के संस्थापक और सीईओ हैं। उन्हें एक अच्छे बिजनेसमैन के तौर पर भी जाना जाता है। उनकी नेट वर्थ 43.6 बिलियन डॉलर है।

8. माइकल ब्लूमबर्ग- ब्लूमबर्ग का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा। माइकल इसके संस्थापक, सीईओ और मालिक हैं। उनकी नेट वर्थ 40 बिलियन डॉलर है।

9. चार्ल्स कोच- चार्ल्स एक अमेरिकी बिजनेसमैन और राजनेता हैं। कोच डाइवर्सिफाइड कंपनी के सह-मालिक, चेयरमैन और चीफ एग्जीक्यूटिंग ऑफिसर हैं। उनकी नेट वर्थ 39.6 बिलियन डॉलर है।

10. डेविड हमितो कोच- अमेरिका के रहने वाले डेविड कोच एक बिजनसमैन के साथ ही राजनीतिक कार्यकर्ता औऱ केमिकल इंजिनियर हैं। इनकी कंपनी का नाम डाइवर्सिफाइड है जो इनका फैमिली बिजनेस है। इनकी नेट वर्थ 39.6 बिलियन डॉलर है।

तो ये थे दुनिया के 10 अमीर शख्सों की लिस्ट। इस लिस्ट में किसी भारतीय बिजनेसमैन का नाम नहीं है। लेकिन बिजनेस इनसाइडर की लिस्ट के अनुसार टॉप 100 अमीर शख्सियतों में तीन भारतीयों का नाम शुमार है। जिनके नाम हैं- मुकेश अंबानी, अजीम प्रमजी और सांघवी।

Comments

Popular posts from this blog

Hand Yoga

SOURCE Hand yoga, also known as mudra, is a series of hand gestures and movements that have symbolic meaning and health benefits. Hand yoga expresses the many states of mind, including mourning, happiness, anger and peacefulness through gestures and body positions. While hand yoga is practiced throughout the world, its origin can be traced to Asia and India, where it has been a vital component to Hinduism and Buddhism for centuries. Representations People who practice hand yoga believe that the five fingers represent the five elements of the human body: Thumb - fire Index - air Middle - akasha Ring - earth Little - water Practitioners believe that when the finger representing a particular element is brought into contact with the thumb, that element is brought into balance, creating a stabilizing effect on the entire body. Mudras are believed to start electromagnetic currents within the body, create balance and promote health. Mudra Positions People practice mudra virtually any...

खराब से खराब पाचनतंत्र को सुधार देंगे ये 9 असरदार टिप्स

"> 1  of 5 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया खानपान अनियमित होने या कुछ चीजों के खा लेने से कई बार पेट में कब्ज और एसिडिटि जैसी समस्या हो जाती है। कब्ज के दौरान में पेट में दर्द होने लगता है और कुछ खाने का मन नहीं करता है। पेट में सूजन या अधिक दर्द कई हद तक कब्ज के ही लक्षण हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने खानपान में कुछ सही बदलाव करने पड़ेंगे ताकि आपका पाचनतंत्र ठीक से काम कर पाए। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको कुछ असरदार टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से पाचन से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं कि इन समस्याओं के होने का कारण... "> 2  of 5 जंक फूड - फोटो : फाइल फोटो जंकफूड्स का अधिक सेवन डिब्बाबंद प्रोसेस्ड फूड्स, पिज्जा, नूडल्स और बर्गर आदि को बच्चों से लेकर वयस्क तक काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि इन तरह के खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों और गुणवत्ता पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जाता है। इनके सेवन से सेहत को कई तरह के नुकसान होते हैं और पाचनतंत्र भी प्रभावित होता है। "> 3  of 5 गरिष्ठ भोजन - फोटो : सोशल मीडिय...

मेरे विचार तुम्हारे साथ है ( My thoughts are with you )

1. धर्म के पांच आधार होते हैं ज्ञान, प्रेम, न्याय, समर्पण और धीरज ।  ज्ञान बुद्धि को स्थिर करता है, प्रेम हृदय को स्थिर करता है, धीरज मन को स्थिर करता है, समर्पण शरीर के आवेगो को शांत करके शरीर को स्थिर करता हैं, और न्याय आत्मा को स्थिर करती है । जब यह पांचों स्थिर हो जाते हैं तो मनीषा करुणा से भर जाता है । करुणा ही धर्म है There are five basic of righteouness/religion: knowledge, love, justice, dedication and endurance   Knowledge stabilizes the intellect, love stabilizes the heart   Endurance stabilizes the mind, surrender makes the body calm and makes the body stable, and justice stabilizes the soul   Human is filled with compassion when all five become stable   Compassion is righteouness/religion 2. धर्म हमेशा पूरा होना चाहिए, अगर काम गलती से भी हो जाए, तो उसमें धर्म को खोजें, अगर वह धर्म है तो उसे उसी समय पूरा कर लें।  लेकिन गलती का काम हमेशा पूरा होना चाहिए | Religion/righteounes should always be completed, if work is done by mistake, then search...