Skip to main content

मन पर नियंत्रण कैसे करें?

मन पर नियंत्रण कैसे करें?

मन के हारे हार है, मन के जीते जीत.. ये तो आप ने सुना ही होगा लेकिन क्या इस बात का ये अर्थ लगाया जाए कि हमारे जीवन के सभी अहम फैसलों में मन का ही हाथ होता है? कई बार आपने अपने आसपास के लोगो को ये कहते सुना भी होगा और आप खुद भी अक्सर यही कहा करते होंगे कि आज मन नहीं है, आज मन खुश है और कभी महसूस करते होंगे कि आज मन उदास है। कई बार ये सवाल आपको भी बेचैन करता होगा कि आखिर मन है क्या? दरअसल मन हमारे विचारों की श्रृंखला है जो हमारे अंदर, बिना रुके लगातार चलते ही रहते है और ये विचार ही है, जो हमारे हर अच्छे -बुरे फैसले के लिए ज़िम्मेदार होते है और देखते ही देखते मन हमारे पूरे व्यक्तित्व पर अधिकार कर लेता है और हम इस बात से अनजान रहते हैं कि हमें मन द्वारा नियंत्रित नहीं होना है बल्कि स्वयं के मन पर नियंत्रण रखने की जरुरत है।

आप ये भी जानते हैं कि जब किसी भी चीज़ का दमन किया जाता है तो वो कुछ समय के लिए ज़रूर थम जाती है लेकिन कुछ वक़्त बात तेज़ी से वापिस भी आ जाती है। बिलकुल ऐसा ही मन के मामले में भी होता है। हमेशा के लिए मन पर नियंत्रण कर पाना संभव नहीं हो सकता, इसलिए बेहतर ये है कि हम अपने मन को सही दिशा में लगाए ताकि हम मन के नियंत्रण से बाहर निकल सके। तो चलिए, आज आपको बताते हैं कि अपने इस मन पर नियंत्रण के लिए आपको क्या करने की जरुरत है-

अपने अन्न पर ध्यान दीजिये – जैसा खावे अन्न,वैसा होवे मन… ये कहावत आपने कभी ना कभी सुनी ही होगी। जैसी प्रकृति हमारे भोजन की होगी, वैसा ही हमारे मन का स्वभाव होगा। अगर आप सात्विक और पौष्टिक भोजन करते हैं तो आपके मन की अस्थिरता और चंचलता भी कम ही होगी लेकिन अगर आप तामसिक और पोषण रहित अन्न खाते हैं तो आपका मन ज़्यादा अधीर, चंचल और अनियंत्रित होता जायेगा।

व्यायाम है ज़रूरी – मन को शांत और संयमित बनाने में हमारे शरीर की भी खास भूमिका होती है। निष्क्रिय शरीर में निष्क्रिय मन ही निवास कर सकता है लेकिन अगर शरीर चुस्त दुरुस्त और ऊर्जा से भरपूर हो तो मन में भी उल्लास और सकारात्मक भाव विकसित होते हैं इसलिए शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए व्यायाम बेहद ज़रूरी है।

ध्यान की भूमिका अहम है – यूँ तो ध्यान करने से तन और मन के सभी विकार खुद-ब-खुद दूर हो जाते हैं लेकिन मन पर नियंत्रण के लिए ध्यान करना सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक है। ध्यान करने से आपका मन यहाँ वहाँ भागना बंद कर देगा और इसे एक सही और निश्चित दिशा में एकाग्र करना आपके लिए काफी आसान हो जायेगा।

अच्छी संगत होगी मददगार – मन में कैसे विचार चलेंगे, ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम रोज़ाना किन चीज़ों, लोगों और परिस्थितियों से मिलते हैं। अच्छी किताबें पढ़ने से अच्छे और सकारात्मक विचार ही मन में जगह बना पाते है जिससे मन सही दिशा में केंद्रित रहता है और आसपास के माहौल और हमारी संगत अगर अच्छी है तो मन के ग़लत राह पर भटकने का ख़तरा नहीं रहता।

वाणी पर संयम भी है ज़रूरी – तोल मोल के बोल … इसका अर्थ आप जानते है कि बोलने से पहले भली प्रकार से सोच लेना चाहिए। मन और हमारे शब्दों का गहरा सम्बन्ध होता है। मन जितना अस्थिर उतने ही अनियंत्रित और कड़वे हमारे बोल और मन जितना शांत उतनी ही स्पष्ट और निश्छल हमारी बोली। इसलिए मन पर नियंत्रण के लिए क्यों न बोली पर संयम रखना शुरू किया जाए। ऐसा कर पाना थोड़ा कठिन लग सकता है लेकिन शुरू में बोली पर रखा गया नियंत्रण बहुत जल्द आपके मन को भी नियंत्रित करने लगेगा।

व्यस्त रहने से हल होगी मुश्किल – खाली दिमाग शैतान का घर होता है यानि जब आपके पास व्यस्त रहने का कोई विकल्प नहीं होता है, उस समय आपका मन अनियंत्रित विचारों से घिर जाता है जो अक्सर नकारात्मक ही होते है और ऐसे विचार आपके व्यक्तित्व को काफी नुकसान पहुंचाते है। इससे बचने के लिए जरुरी है कि खुद को किसी निश्चित कार्य में व्यस्त रखा जाए ताकि मन में आने वाले विचार भी उस कार्य के लक्ष्य को प्राप्त करने में ही व्यस्त बने रहे।

केवल मन की निंदा करने और उसके द्वारा नियंत्रित होते रहने की स्थिति में आप अपने जीवन के खुशनुमा लक्ष्य से काफी दूर रह जाएंगे। इससे बेहतर है कि आप मन को संयमित करने और इसके नियंत्रण से स्वयं को मुक्त करने के लिए इन सभी सुझावों पर अमल करने का प्रयास करें और कुछ ही वक़्त में अपने मन को अपनी मनचाही दिशा में मोड़ने में सफलता पा लें।

Comments

Popular posts from this blog

Hand Yoga

SOURCE Hand yoga, also known as mudra, is a series of hand gestures and movements that have symbolic meaning and health benefits. Hand yoga expresses the many states of mind, including mourning, happiness, anger and peacefulness through gestures and body positions. While hand yoga is practiced throughout the world, its origin can be traced to Asia and India, where it has been a vital component to Hinduism and Buddhism for centuries. Representations People who practice hand yoga believe that the five fingers represent the five elements of the human body: Thumb - fire Index - air Middle - akasha Ring - earth Little - water Practitioners believe that when the finger representing a particular element is brought into contact with the thumb, that element is brought into balance, creating a stabilizing effect on the entire body. Mudras are believed to start electromagnetic currents within the body, create balance and promote health. Mudra Positions People practice mudra virtually any...

खराब से खराब पाचनतंत्र को सुधार देंगे ये 9 असरदार टिप्स

"> 1  of 5 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया खानपान अनियमित होने या कुछ चीजों के खा लेने से कई बार पेट में कब्ज और एसिडिटि जैसी समस्या हो जाती है। कब्ज के दौरान में पेट में दर्द होने लगता है और कुछ खाने का मन नहीं करता है। पेट में सूजन या अधिक दर्द कई हद तक कब्ज के ही लक्षण हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने खानपान में कुछ सही बदलाव करने पड़ेंगे ताकि आपका पाचनतंत्र ठीक से काम कर पाए। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको कुछ असरदार टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से पाचन से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं कि इन समस्याओं के होने का कारण... "> 2  of 5 जंक फूड - फोटो : फाइल फोटो जंकफूड्स का अधिक सेवन डिब्बाबंद प्रोसेस्ड फूड्स, पिज्जा, नूडल्स और बर्गर आदि को बच्चों से लेकर वयस्क तक काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि इन तरह के खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों और गुणवत्ता पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जाता है। इनके सेवन से सेहत को कई तरह के नुकसान होते हैं और पाचनतंत्र भी प्रभावित होता है। "> 3  of 5 गरिष्ठ भोजन - फोटो : सोशल मीडिय...

मेरे विचार तुम्हारे साथ है ( My thoughts are with you )

1. धर्म के पांच आधार होते हैं ज्ञान, प्रेम, न्याय, समर्पण और धीरज ।  ज्ञान बुद्धि को स्थिर करता है, प्रेम हृदय को स्थिर करता है, धीरज मन को स्थिर करता है, समर्पण शरीर के आवेगो को शांत करके शरीर को स्थिर करता हैं, और न्याय आत्मा को स्थिर करती है । जब यह पांचों स्थिर हो जाते हैं तो मनीषा करुणा से भर जाता है । करुणा ही धर्म है There are five basic of righteouness/religion: knowledge, love, justice, dedication and endurance   Knowledge stabilizes the intellect, love stabilizes the heart   Endurance stabilizes the mind, surrender makes the body calm and makes the body stable, and justice stabilizes the soul   Human is filled with compassion when all five become stable   Compassion is righteouness/religion 2. धर्म हमेशा पूरा होना चाहिए, अगर काम गलती से भी हो जाए, तो उसमें धर्म को खोजें, अगर वह धर्म है तो उसे उसी समय पूरा कर लें।  लेकिन गलती का काम हमेशा पूरा होना चाहिए | Religion/righteounes should always be completed, if work is done by mistake, then search...