Skip to main content

Why Vitamin E Is Important For Our Body || विटामिन ई क्यों जरूरी है हमारे शरीर के लिए

शरीर को संतुलित और स्वस्थ बनाये रखने के लिए विटामिन्स की भी ज़रूरत होती है और ऐसा ही एक ज़रूरी विटामिन होता है विटामिन ई, जिसे आवश्यक मात्रा से कम मात्रा में लिया जाए तो शरीर पर कई दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। बच्चों के लिए रोज़ाना 6 से 7 मिलीग्राम और बड़ों के लिए 15 मिलीग्राम विटामिन ई ज़रूरी होता है। इससे कम मात्रा होने पर शरीर में विटामिन ई की कमी हो जाती है। ऐसे में ये जानना बेहतर होगा कि विटामिन ई हमारे शरीर के लिए किस तरह उपयोगी है और इसकी कमी से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ सकते हैं। तो चलिए, आज बात करते हैं विटामिन ई के बारे में –

विटामिन ई क्यों ज़रूरी है –

1. रक्त में लाल रक्त कणिकाओं को बनाने का महत्वपूर्ण कार्य करता है विटामिन ई।

2. ये विटामिन मांसपेशियों और ऊतकों को उनके सामान्य रूप में बनाये रखने में भी सहायक है।

3. विटामिन ई फ्री-रेडिकल्स से शरीर को होने वाले नुकसान से बचाता है क्योंकि ये एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता है।

4. ये विटामिन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर रोगों से लड़ने की ताकत देता है।

5. इसमें एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज पायी जाती है जो त्वचा से झुर्रियां दूर करके त्वचा को चमकदार बनाती है।

6. त्वचा से डेड स्किन और काले धब्बे हटाने का कार्य भी विटामिन ई करता है।

7. पुरुषों में नपुंसकता का एक कारण विटामिन ई की कमी होना भी होता है।

8. विटामिन ई कैंसर, हृदय रोग और भूलने की बीमारी जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक होता है।

9. इस विटामिन की कमी होने से दिमाग की नसें क्षतिग्रस्त हो सकती हैं।

10. विटामिन ई की कमी से थायरॉइड ग्लैंड और पिट्यूटरी ग्लैंड के महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा आ सकती है।

11. शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर विटामिन ए की कमी भी होने लगती है ।

12. बालों को लम्बा और घना करने में भी विटामिन ई बेहद प्रभावी होता है।

13. विटामिन ई की कमी होने पर वसा को पचाने में शरीर को काफी मुश्किल होती है।

14. अपरिपक्व नवजात शिशु में विटामिन ई की कमी होने पर एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है।

विटामिन ई के स्रोत – विटामिन ई को प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त करना ही फायदेमंद साबित होता है। विटामिन ई वसा में घुलनशील होता है और फैट्स के ज़रिये शरीर में पहुँचता है। अखरोट, मूंगफली और बादाम इसके बेहतरीन स्रोत हैं। सूरजमुखी के बीज और हरी पत्तेदार सब्ज़ियां जैसे पालक और ब्रोकली इस विटामिन के अच्छे स्रोत हैं। अंकुरित अनाज, राजमा, सोयाबीन, लोबिया, अलसी से भी विटामिन ई लिया जा सकता है।

अब तक आप ये ज़रूर जानते होंगे कि त्वचा और बालों के लिए विटामिन ई कितना फायदेमंद साबित होता है लेकिन अब आप ये भी जान चुके हैं कि बेहतर सेहत के लिए भी विटामिन ई का होना कितना आवश्यक होता है इसलिए प्राकृतिक स्रोतों से विटामिन ई लेना शुरू कर दीजिये।

लेकिन इस बात का ध्यान ज़रूर रखें कि विटामिन ई की मात्रा ज़्यादा होने पर भी सेहत को नुकसान हो सकता है। इस विटामिन की अधिकता होने पर बहुत अधिक रक्तस्राव और थकान जैसी कई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं और खून भी पतला हो सकता है। ऐसे में विटामिन ई की संतुलित मात्रा का सेवन कीजिये और ओवरडोज़ से बचने के लिए डॉक्टर के परामर्श पर ही सप्लीमेंट्स के ज़रिये इसका सेवन शुरू कीजिये।

हमने यह लेख प्रैक्टिकल अनुभव व जानकारी के आधार पर आपसे साझा किया है। अपनी सूझ-बुझ का इस्तेमाल करे। आपको यह लेख कैसा लगा? अगर इस लेख से आपको कोई भी मदद मिलती है तो हमें बहुत खुशी होगी। अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे। हमारी शुभकामनाएँ आपके साथ है, हमेशा स्वस्थ रहे और खुश रहे।

अगर ये जानकारी आपको अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।


Vitamins are also needed to keep the body balanced and healthy, and one such vitamin is the essential vitamins, which can be taken in less quantity than the required quantities, there can be many side effects on the body. For children, 6 to 7 milligrams per day and 15 mg vitamin E is necessary for adults. If there is lesser amount of vitamin A deficiency in the body. It is thus better to know how Vitamin E is useful for our body and its effects can affect the body. So, let's talk about Vitamin E today -


Why Vitamin E is Important -


1. Vitamin E acts as an important function of making red blood cells in the blood.


2. These vitamins are also helpful in maintaining muscles and tissues in their normal form.


3. Vitamin E prevents free-radicals from damage to the body because it acts like an antioxidant.


4. These vitamins strengthen the immune system and give strength to fight diseases.


5. It contains anti-aging properties which removes wrinkles from the skin and makes the skin shiny.



6. Vitamin E also works to remove dead skin and dark spots from the skin.


7. One reason for impotence in men is the lack of Vitamin E.


8. Vitamin E helps reduce problems like cancer, heart disease and forgetfulness.


9. Due to the lack of this vitamin, brain nerves can be damaged.


10. Deficiency of Vitamin E can hinder the vital functions of thyroid gland and pituitary gland.


11. Due to vitamin E deficiency in the body, deficiency of vitamin A also begins to occur.


12. Vitamin E is also very effective in prolonging hair and thickening.


13. Due to the shortage of vitamin E, it is very difficult for the body to digest fat.


14. Due to the shortage of Vitamin E in immature newborn, the risk of anemia increases.


The source of vitamin E - Vitamin E is beneficial to get from natural sources. Vitamin E is soluble in fat and reaches the body through fat. Walnuts, peanuts and almonds are its finest sources. Spinach and broccoli such as sunflower seeds and green leafy vegetables are a good source of this vitamin. Vitamin E can also be taken from sprouted grains, rajma, soyabeen, lobi and linseed.



By now you must be aware that vitamin E is proven to be beneficial for skin and hair, but now you also know how important it is to get vitamin E for better health, so start taking vitamin E from natural sources do it.


But keep in mind that health may be harmful even if the amount of vitamin E is excessive. There may be many health related problems, such as excess bleeding and fatigue, due to excess of this vitamin and blood can be too thin. So take a balanced amount of Vitamin E and start avoiding overdose by using supplements on the advice of the doctor.


We shared this article with you on the basis of practical experience and information. Use your shrewdness. How did you find this article? If this article gives you any help, then we will be very happy. Of course, give your reaction. Our best wishes are with you, always be healthy and happy.


If you like this information, then definitely share it with your friends.



Comments

Popular posts from this blog

Hand Yoga

SOURCE Hand yoga, also known as mudra, is a series of hand gestures and movements that have symbolic meaning and health benefits. Hand yoga expresses the many states of mind, including mourning, happiness, anger and peacefulness through gestures and body positions. While hand yoga is practiced throughout the world, its origin can be traced to Asia and India, where it has been a vital component to Hinduism and Buddhism for centuries. Representations People who practice hand yoga believe that the five fingers represent the five elements of the human body: Thumb - fire Index - air Middle - akasha Ring - earth Little - water Practitioners believe that when the finger representing a particular element is brought into contact with the thumb, that element is brought into balance, creating a stabilizing effect on the entire body. Mudras are believed to start electromagnetic currents within the body, create balance and promote health. Mudra Positions People practice mudra virtually any...

खराब से खराब पाचनतंत्र को सुधार देंगे ये 9 असरदार टिप्स

"> 1  of 5 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया खानपान अनियमित होने या कुछ चीजों के खा लेने से कई बार पेट में कब्ज और एसिडिटि जैसी समस्या हो जाती है। कब्ज के दौरान में पेट में दर्द होने लगता है और कुछ खाने का मन नहीं करता है। पेट में सूजन या अधिक दर्द कई हद तक कब्ज के ही लक्षण हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने खानपान में कुछ सही बदलाव करने पड़ेंगे ताकि आपका पाचनतंत्र ठीक से काम कर पाए। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको कुछ असरदार टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से पाचन से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं कि इन समस्याओं के होने का कारण... "> 2  of 5 जंक फूड - फोटो : फाइल फोटो जंकफूड्स का अधिक सेवन डिब्बाबंद प्रोसेस्ड फूड्स, पिज्जा, नूडल्स और बर्गर आदि को बच्चों से लेकर वयस्क तक काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि इन तरह के खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों और गुणवत्ता पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जाता है। इनके सेवन से सेहत को कई तरह के नुकसान होते हैं और पाचनतंत्र भी प्रभावित होता है। "> 3  of 5 गरिष्ठ भोजन - फोटो : सोशल मीडिय...

My Own & Life Quotes

1. Keep your thinking and work equally. 2.You're like, Try to be the same. 3. In the world is no enemy greater than the disorder and no partner bigger than the truth. 4. If your life is bad then it means that you have chosen the wrong way or the action is wrong. 5. Analyze the whole work and then take a outstanding point from it.