Skip to main content

Knowing the value of the world's 6 most expensive fruits, your senses will fly away || दुनिया के 6 सबसे मंहगे फल, कीमत जानकर आपके होश उड़ जायेंगे



To date, you must have heard about expensive homes, mobile phones, cars, clothes, bikes, glasses, watches and expensive animals. But today we will tell you about the world's expensive fruits which are rare for everyone. These most expensive fruits are found at different places of the world. These fruits include unique mangoes, watermelons, grapes, and pineapple. So let us know the value of these fruits and their price.


1. Lost Garden of Helen Pineapple - This pineapple is included in the list of expensive fruits found in the world. The cost of this pineapple is 96 thousand rupees. It is cultivated in England. With great care, more than 50 farmers grow in the green house through horse manure and straw.


Pineapple दुनिया के 6 सबसे मंहगे फल, कीमत जानकर आपके होश उड़ जायेंगे


2. Ruby Roman grapes - you will be surprised by the size of these grapes because they are shaped like crazy balls. The price of one flakes is 2 lakh 66 thousand rupees. These grapes are grown in Japan. If you want to taste one of its pieces, then you have to pay 60 thousand rupees for it. One of its flakes contains 30 grapes and one grapes weighing 20 grams


Ruby-Roman-Grapes दुनिया के 6 सबसे मंहगे फल, कीमत जानकर आपके होश उड़ जायेंगे


3. Squire Watermelon - You have seen and eat watermelons of round shape. But have you seen the watermelon watermelon size? Do not shout, we are not joking, this watermelon is found in Japan. The price of a watermelon is 53 thousand rupees and its weight is above five kilograms. These watermelons are grown in square shaped containers, due to which their size also becomes like a container.


Square-watermelon दुनिया के 6 सबसे मंहगे फल, कीमत जानकर आपके होश उड़ जायेंगे


4. Ubri melon - you have plenty of melons in the summer season. But have you paid more than 15 lakh for a melon? Probably not. In Japan the melts of the ubari name are found which are very sweet. The price of one of its melons is 15 lakh 33 thousand rupees and they also meet in Japan.


Ubri-melon दुनिया के 6 सबसे मंहगे फल, कीमत जानकर आपके होश उड़ जायेंगे



5. Tioyo no Tango mango - Many species of mangoes are found in India. Alfonsho is famous for our country but its price is not even 2 lakhs. Today we tell you about a common man known as the sun's egg. The price of one pair is 2 lakh rupees and it is like a big egg. It is grown in Japan but in very small quantities.


Taiyo-no-Tamaga-mango दुनिया के 6 सबसे मंहगे फल, कीमत जानकर आपके होश उड़ जायेंगे


6. Italian White alba truffle - Mushroom cottage cheese or its topping on the pizza, you will eat it with great interest. What would happen if you had to spend millions on a mushroom. Maybe you'll leave it to eat. Today we tell you about its species which you will have to spend more than 10 million rupees from your pocket. Truffle mushrooms found in Hong Kong are quite rare. Its value is 1.06 crores. You can predict the importance of this, that people bid to buy it.


Italian-White-Alba-Truffle दुनिया के 6 सबसे मंहगे फल, कीमत जानकर आपके होश उड़ जायेंगे


So these were the world's most expensive fruits, which work to keep you healthy with their excellent quality and flavors. If you also want to include them on your food table then you will have to loose a lot of your pockets.


How did you find this article ? If this article gives you any help, then we will be very happy. Of course, give your reaction. Our best wishes are with you, always be healthy and happy.




आज तक आपने मंहगे घर, मोबाइल फोन, कारें, कपड़े, बाइक्स, चश्मे, घड़ियों से लेकर मंहगें जानवरों तक के बारे में तो सुना होगा। पर आज हम आपको बताएंगे दुनिया के मंहगे फलों के बारे में जो सभी के लिए दुर्लभ हैं। ये सबसे मंहगे फल दुनिया की अलग-अलग जगहों पर पाए जाते हैं। इन फलों की फेहरिस्त में अनोखे आम, तरबूजे, अंगूर, अनानास शामिल हैं। तो आइए जानते हैं इन फलों की खासियत और इनकी कीमत।

1. लॉस्ट गार्डन ऑफ हेलिगन पाइनएप्पल – यह अनानास दुनिया में मिलने वाले मंहगे फलों की सूची में शामिल है। इस एक अनानास की कीमत 96 हजार रुपए है। इसकी खेती इंग्लैंड में होती है। इसे बड़ी ही सावधानी से ग्रीन हाउस में घोड़े की खाद और भूसे के जरिए 50 से ज्यादा किसान उगाते हैं।

2. रुबी रोमन अंगूर – इन अंगूर के आकार को देखकर आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि यह क्रेजी बॉल के आकार के होते हैं। इसके एक गुच्छे की कीमत 2 लाख 66 हजार रुपए है। यह अंगूर जापान में उगाए जाते हैं। अगर आप इसके एक पीस का स्वाद चखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 60 हजार रुपए देने पड़ेंगे। इसके एक गुच्छे में 30 अंगूर होते हैं और एक अंगूर का वजन 20 ग्राम होता है।

3. स्कवायर तरबूज – आपने आजतक गोल आकार के तरबूज देखे और खाए होंगे। लेकिन क्या आपने चौकौर आकार के तरबूज को देखा है। चौंकिए मत हम मजाक नहीं कर रहे हैं ऐसा तरबूज जापान में पाया जाता है। एक तरबूज की कीमत 53 हजार रुपए होती है और इसका वजन पांच किलों से ऊपर होता है। इन तरबूजों को चौकोर आकार के कंटेनर में उगाया जाता है जिसकी वजह से इनका आकार भी कंटेनर की तरह हो जाता है।

4. युबरी खरबूजा – आपने गर्मियों के मौसम में खरबूजे तो खूब खाए होंगे। लेकिन क्या आपने एक खरबूजे के लिए 15 लाख से ज्यादा की कीमत चुकाई है? शायद नहीं। जापान में युबरी नाम के खरबूजे पाए जाते हैं जो बहुत ज्यादा मीठे होते हैं। इसके एक खरबूजे की कीमत 15 लाख 33 हजार रुपए है और यह भी जापान में मिलते हैं।

5. तइयो नो तमागो आम – भारत में आमों की बहुत सी प्रजातियां पाई जाती हैं। अल्फांसो हमारे देश का मशहूर आम है लेकिन इसकी कीमत भी 2 लाख रुपए नहीं है। आज हम आपको बताते हैं एक ऐसे आम के बारे में जिसे कि सूरज के अंडे के नाम से जाना जाता है। इसकी एक जोड़ी की कीमत 2 लाख रुपए है और यह बड़े से अंडे की तरह होता है। इसे जापान में ही लेकिन बहुत कम मात्रा में उगाया जाता है।

6. इटैलियन व्हाइट अल्बा ट्रफल – मशरुम की सब्जी हो या फिर पिज्जा पर इसकी टॉपिंग्स्स, आप इसे बड़े ही चाव से खाते होंगे। अगर एक मशरुम के लिए आपको करोड़ों खर्च करने पड़े तो क्या होगा। शायद आप इसे खाना ही छोड़ देंगे। आज हम आपको बताते हैं इसकी एक ऐसी प्रजाति के बारे में जिसके लिए आपको अपनी जेब से एक करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च करनी पड़ेगी। हॉन्गकॉन्ग में पाया जाने वाला ट्रफल मशरुम काफी दुर्लभ है। इसकी कीमत 1.06 करोड़ रुपए है। इसकी खासियत का आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि इसे खरीदने के लिए लोग बोली लगाते हैं।

तो ये थे दुनिया के सबसे मंहगे फल जो अपनी उम्दा क्वालिटी और जायके के साथ आपको स्वस्थ रखने का काम करते हैं। अगर आप भी चाहते हैं अपनी खाने की टेबल पर इनको शामिल करना तो आपको अपनी जेब जरा ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।

आपको यह लेख कैसा लगा? अगर इस लेख से आपको कोई भी मदद मिलती है तो हमें बहुत खुशी होगी। अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे। हमारी शुभकामनाएँ आपके साथ है, हमेशा स्वस्थ रहे और खुश रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Hand Yoga

SOURCE Hand yoga, also known as mudra, is a series of hand gestures and movements that have symbolic meaning and health benefits. Hand yoga expresses the many states of mind, including mourning, happiness, anger and peacefulness through gestures and body positions. While hand yoga is practiced throughout the world, its origin can be traced to Asia and India, where it has been a vital component to Hinduism and Buddhism for centuries. Representations People who practice hand yoga believe that the five fingers represent the five elements of the human body: Thumb - fire Index - air Middle - akasha Ring - earth Little - water Practitioners believe that when the finger representing a particular element is brought into contact with the thumb, that element is brought into balance, creating a stabilizing effect on the entire body. Mudras are believed to start electromagnetic currents within the body, create balance and promote health. Mudra Positions People practice mudra virtually any...

खराब से खराब पाचनतंत्र को सुधार देंगे ये 9 असरदार टिप्स

"> 1  of 5 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया खानपान अनियमित होने या कुछ चीजों के खा लेने से कई बार पेट में कब्ज और एसिडिटि जैसी समस्या हो जाती है। कब्ज के दौरान में पेट में दर्द होने लगता है और कुछ खाने का मन नहीं करता है। पेट में सूजन या अधिक दर्द कई हद तक कब्ज के ही लक्षण हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने खानपान में कुछ सही बदलाव करने पड़ेंगे ताकि आपका पाचनतंत्र ठीक से काम कर पाए। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको कुछ असरदार टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से पाचन से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं कि इन समस्याओं के होने का कारण... "> 2  of 5 जंक फूड - फोटो : फाइल फोटो जंकफूड्स का अधिक सेवन डिब्बाबंद प्रोसेस्ड फूड्स, पिज्जा, नूडल्स और बर्गर आदि को बच्चों से लेकर वयस्क तक काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि इन तरह के खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों और गुणवत्ता पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जाता है। इनके सेवन से सेहत को कई तरह के नुकसान होते हैं और पाचनतंत्र भी प्रभावित होता है। "> 3  of 5 गरिष्ठ भोजन - फोटो : सोशल मीडिय...

मेरे विचार तुम्हारे साथ है ( My thoughts are with you )

1. धर्म के पांच आधार होते हैं ज्ञान, प्रेम, न्याय, समर्पण और धीरज ।  ज्ञान बुद्धि को स्थिर करता है, प्रेम हृदय को स्थिर करता है, धीरज मन को स्थिर करता है, समर्पण शरीर के आवेगो को शांत करके शरीर को स्थिर करता हैं, और न्याय आत्मा को स्थिर करती है । जब यह पांचों स्थिर हो जाते हैं तो मनीषा करुणा से भर जाता है । करुणा ही धर्म है There are five basic of righteouness/religion: knowledge, love, justice, dedication and endurance   Knowledge stabilizes the intellect, love stabilizes the heart   Endurance stabilizes the mind, surrender makes the body calm and makes the body stable, and justice stabilizes the soul   Human is filled with compassion when all five become stable   Compassion is righteouness/religion 2. धर्म हमेशा पूरा होना चाहिए, अगर काम गलती से भी हो जाए, तो उसमें धर्म को खोजें, अगर वह धर्म है तो उसे उसी समय पूरा कर लें।  लेकिन गलती का काम हमेशा पूरा होना चाहिए | Religion/righteounes should always be completed, if work is done by mistake, then search...