Skip to main content

Teachings of 24 Gurus of Lord Dattatreya || भगवान दत्तात्रेय के 24 गुरुओं की सीख

भगवान दत्तात्रेय के 24 गुरुओं की सीख, पृथ्वी की तरह सहनशील बनो, आकाश की तरह एक समान रहो || Teachings of 24 Gurus of Lord Dattatreya, Be tolerant like the earth, be consistent like the sky.

In Hindu tradition, Lord Dattatreya is revered as a combined incarnation of Brahma, Vishnu, and Mahesh (Shiva), celebrated annually on the full moon day of the Margashirsha month (Aghan) as his Jayanti. Dattatreya is renowned for learning from 24 Gurus, each representing a unique life lesson. Here are those Gurus and the teachings

The 24 Gurus of Dattatreya

  1. Earth - Dattatreya learned the virtue of patience from Earth. It bears the burdens of all beings and withstands various impacts and mining without complaint.

  2. Pingala the Prostitute - Dattatreya learned from Pingala that wealth should not be given undue importance. When Pingala became disillusioned with money, she realized true happiness lies in devotion to the Divine.

  3. Pigeon - Observing a pair of pigeons trapped while trying to save their young, Dattatreya learned that excessive attachment leads to suffering.

  4. Sun - The Sun appears differently through various mediums, teaching Dattatreya that our soul, though one, manifests in multiple forms.

  5. Wind - Just as the wind remains unchanged after passing through good or bad places, Dattatreya learned to retain his virtues regardless of the company he keeps.

  6. Deer - Dattatreya learned from the deer that one should not become so engrossed in enjoyment that they become unaware of potential dangers, as the deer does not notice the nearby tiger.

  7. Ocean - From the ocean, Dattatreya learned to keep moving forward despite ups and downs and to maintain progress in all situations.

  8. Moth - Observing the moth attracted to the flame and getting burned, Dattatreya learned the dangers of attachment.

  9. Elephant - Seeing an elephant captivated by a female and losing all focus, Dattatreya learned that a renunciant should avoid temptations to stay on the spiritual path.

  10. Sky - The sky remains constant despite different conditions. From this, Dattatreya learned to remain unchanged and neutral in all situations.

  11. Water - Dattatreya learned from water to always stay pure.

  12. Honey Collector - From the honey collector who takes away all the honey accumulated by bees, Dattatreya learned the futility of excessive accumulation, as it may be taken by others.

  13. Fish - From the fish caught by its greed for bait, Dattatreya learned to avoid the trap of greed.

  14. Kite - Observing a kite clinging to a piece of meat but losing it to stronger birds, Dattatreya learned the futility of hoarding possessions.

  15. Child - From a child, Dattatreya learned to remain carefree and happy regardless of circumstances.

  16. Fire - Fire remains the same regardless of the wood it burns. Dattatreya learned to adapt to situations while maintaining his true nature.

  17. Moon - Despite waxing and waning, the moon's essence remains unchanged. From this, Dattatreya learned that the soul remains constant through changes.

  18. Maiden - Observing a maiden breaking her noisy bangles to grind rice silently, Dattatreya learned to perform tasks quietly and without disturbance.

  19. Arrow Maker - From the arrow maker engrossed in his work, oblivious to a king's passing, Dattatreya learned the importance of focus and concentration.

  20. Serpent - Dattatreya learned from the serpent that a renunciant should live solitarily and spread knowledge wherever they go.

  21. Spider - Observing the spider that creates and later consumes its web, Dattatreya learned about the divine creation and dissolution of the universe.

  22. Bhringi Insect - From the bhringi insect, Dattatreya learned that one's thoughts shape one's reality, whether good or bad.

  23. Bee - Bees gather nectar from various flowers. Dattatreya learned to assimilate valuable knowledge from diverse sources.

  24. Python - From the python, which lives contentedly with whatever it finds, Dattatreya learned the virtue of contentment.

Adopting these teachings can help address many challenges in life.

 ब्रह्मा, विष्णु और महेश के संयुक्त अवतार भगवान दत्तात्रेय का प्रकट उत्सव है। हर साल मार्गशीर्ष यानी अगहन माह की पूर्णिमा पर भगवान दत्तात्रेय की जयंती मनाई जाती है। दत्तात्रेय ने अपने 24 गुरुओं की वजह से भी काफी प्रसिद्ध हैं। दत्तात्रेय ने इन 24 गुरुओं से कई महत्वपूर्ण सीख प्राप्त की थीं। अगर हम दत्तात्रेय भगवान के जीवन की सीख को अपनाएंगे तो हमारी भी कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं। जानिए ये 24 गुरु कौन-कौन थे और उनसे कौन सी सीख ली जा सकती है...

पृथ्वी - दत्तात्रेय ने पृथ्वी से सहनशीलता का गुण सीखा था। पृथ्वी अच्छे-बुरे हर प्राणी का भार सहन करती है, पृथ्वी पर कई तरह के प्रहार किए जाते हैं, खनन होते हैं, लेकिन पृथ्वी इन्हें सहन करती रहती है।

पिंगला वेश्या - उस समय एक पिंगला नाम की वेश्या थी। दत्तात्रेय ने उससे सीख ली थी कि सिर्फ पैसों को महत्व नहीं देना चाहिए। जब पिंगला के मन में वैराग्य जागा तो उसे समझ आया कि पैसों में नहीं बल्कि परमात्मा के ध्यान में असली सुख है।

कबूतर - दत्तात्रेय ने देखा कि कबूतर का जोड़ा जाल में फंसे बच्चों को देखकर खुद भी जाल में फंस जाता है। कबूतर से दत्तात्रेय ने ये सीख ली कि बहुत ज्यादा मोह दु:ख का कारण बनता है।

सूर्य - दत्तात्रेय ने सूर्य में देखा कि ये अलग-अलग माध्यमों से अलग-अलग तरह का दिखाई देता है। हमारी आत्मा भी एक ही है, लेकिन ये भी सूर्य की तरह ही कई रूपों में दिखाई देती है।

वायु - जिस तरह अच्छी या बुरी जगह पर बहने के बाद वायु का मूल रूप नहीं बदलता है, ठीक उसी तरह अच्छे या बुरे लोगों के साथ रहने पर भी हमें अपने गुण छोड़ना नहीं चाहिए।

हिरण - हिरण से यह सीखें कि हमें कभी भी मौज-मस्ती में इतना लापरवाह नहीं होना चाहिए कि हम परेशानियों में फंस जाएं। हिरण मौज-मस्ती में इतना खो जाता है कि उसे आसपास शेर के होने का आभास ही नहीं होता है।

समुद्र - समुद्र की तरह ही हमें भी उतार-चढ़ाव की वजह से रुकना नहीं चाहिए। हमें हर स्थिति में आगे बढ़ते रहना चाहिए।

पतंगा - पतंगा आग की ओर आकर्षित होता है और जल जाता है। हमें इससे सीख लेनी चाहिए कि कभी भी मोह में फंसना नहीं चाहिए।

हाथी - हाथी हथिनी के संपर्क में आते ही उस पर मोहित हो जाता है और सबकुछ भूल जाता है। हाथी से सीख लें कि संन्यासी को स्त्रियों से बहुत दूर रहना चाहिए, वर्ना वह अपने तप से भटक सकता है।

आकाश - आकाश से सीख सकते हैं कि हर स्थिति में एक समान रहना चाहिए। देश, काल, परिस्थिति जैसी भी आकाश एक समान रहता है।

जल - दत्तात्रेय ने जल से सीखा था कि हमें हमेशा पवित्र रहना चाहिए।

छत्ते से शहद निकालने वाला - मधुमक्खियां शहद इकट्ठा करती है और एक दिन छत्ते से शहद निकालने वाला सारा शहद ले जाता है। इस बात से ये सीखा जा सकता है कि आवश्यकता से अधिक चीजों को एकत्र नहीं करना चाहिए, वर्ना कोई दूसरा उन चीजों को हमारे पास से ले जाएगा।

मछली - स्वाद का लोभ न रखें। मछली किसी कांटे में फंसे मांस के टुकड़े के लोभ में आकर खुद कांटे में फंस जाती है।

कुरर पक्षी - कुरर पक्षी से सीखें कि किसी चीज को हमेशा अपने पास रखने की सोच छोड़ देना चाहिए। कुरर पक्षी मांस के टुकड़े को चोंच में दबाए रहता है, लेकिन उसे खाता नहीं है। दूसरे बलवान पक्षी उस मांस के टुकड़े को छिन लेते हैं।

बालक - छोटे बच्चे से सीख लें कि परिस्थितियों कैसी भी हों, हमेशा चिंतामुक्त और प्रसन्न रहें।

आग - आग अलग-अलग लकडिय़ों के बीच रहने के बाद भी एक जैसी ही नजर आती है। हमें भी परिस्थिति के हिसाब से ढल जाना चाहिए।

चंद्रमा - घटने-बढ़ने से भी चंद्रमा की चमक और शीतलता बदलती नहीं है, ठीक इसी तरह हमारी आत्मा भी बदलती नहीं है।

कुमारी कन्या - दत्तात्रेय ने कुमारी कन्या से सीख ली कि बिना शोर किए अपना काम करते रहें। दत्तात्रेय ने धान कूटती हुई एक कन्या को देखा। धान कूटते समय उस कन्या की चूड़ियां आवाज कर रही थीं। तब उस कन्या ने चूड़ियों की आवाज बंद करने के लिए चूड़ियां ही तोड़ दीं। दोनों हाथों में बस एक-एक चूड़ी रहने दी। इसके बाद कन्या ने बिना शोर किए धान कूट लिया।

शरकृत या तीर बनाने वाला - दत्तात्रेय ने एक तीर बनाने वाले को देखा जो कि तीर बनाने में इतना खोया हुआ था कि उसके पास से राजा की सवारी निकल गई, लेकिन उसे मालूम भी नहीं हुआ। हमें भी अपने काम में खोए रहना चाहिए।

सांप - दत्तात्रेय ने सांप से सीखा कि किसी भी संन्यासी को अकेले ही जीवन व्यतीत करना चाहिए और जगह-जगह ज्ञान बांटते रहना चाहिए।

मकड़ी - मकड़ी जाल बनाती है, उसमें रहती है और अंत में पूरे जाल को खुद ही निगल लेती है। भगवान भी अपनी माया से सृष्टि की रचना करते हैं और अंत में उसे समेट लेते हैं।

भृंगी कीड़ा - इस कीड़े से दत्तात्रेय ने सीखा कि अच्छी या बुरी, जहां जैसी सोच में मन लाएंगे मन वैसा ही हो जाता है।

भौंरा या मधुमक्खी - मधुमक्खी और भौरें अलग-अलग फूलों से पराग ले लेते हैं, हमें भी जहां से सार्थक बात सीखने को मिले उसे ग्रहण कर लेना चाहिए।

अजगर - अजगर से संतोष में रहना सीखना चाहिए।


Comments

Popular posts from this blog

Hand Yoga

SOURCE Hand yoga, also known as mudra, is a series of hand gestures and movements that have symbolic meaning and health benefits. Hand yoga expresses the many states of mind, including mourning, happiness, anger and peacefulness through gestures and body positions. While hand yoga is practiced throughout the world, its origin can be traced to Asia and India, where it has been a vital component to Hinduism and Buddhism for centuries. Representations People who practice hand yoga believe that the five fingers represent the five elements of the human body: Thumb - fire Index - air Middle - akasha Ring - earth Little - water Practitioners believe that when the finger representing a particular element is brought into contact with the thumb, that element is brought into balance, creating a stabilizing effect on the entire body. Mudras are believed to start electromagnetic currents within the body, create balance and promote health. Mudra Positions People practice mudra virtually any...

खराब से खराब पाचनतंत्र को सुधार देंगे ये 9 असरदार टिप्स

"> 1  of 5 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया खानपान अनियमित होने या कुछ चीजों के खा लेने से कई बार पेट में कब्ज और एसिडिटि जैसी समस्या हो जाती है। कब्ज के दौरान में पेट में दर्द होने लगता है और कुछ खाने का मन नहीं करता है। पेट में सूजन या अधिक दर्द कई हद तक कब्ज के ही लक्षण हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने खानपान में कुछ सही बदलाव करने पड़ेंगे ताकि आपका पाचनतंत्र ठीक से काम कर पाए। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको कुछ असरदार टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से पाचन से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं कि इन समस्याओं के होने का कारण... "> 2  of 5 जंक फूड - फोटो : फाइल फोटो जंकफूड्स का अधिक सेवन डिब्बाबंद प्रोसेस्ड फूड्स, पिज्जा, नूडल्स और बर्गर आदि को बच्चों से लेकर वयस्क तक काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि इन तरह के खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों और गुणवत्ता पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जाता है। इनके सेवन से सेहत को कई तरह के नुकसान होते हैं और पाचनतंत्र भी प्रभावित होता है। "> 3  of 5 गरिष्ठ भोजन - फोटो : सोशल मीडिय...

मेरे विचार तुम्हारे साथ है ( My thoughts are with you )

1. धर्म के पांच आधार होते हैं ज्ञान, प्रेम, न्याय, समर्पण और धीरज ।  ज्ञान बुद्धि को स्थिर करता है, प्रेम हृदय को स्थिर करता है, धीरज मन को स्थिर करता है, समर्पण शरीर के आवेगो को शांत करके शरीर को स्थिर करता हैं, और न्याय आत्मा को स्थिर करती है । जब यह पांचों स्थिर हो जाते हैं तो मनीषा करुणा से भर जाता है । करुणा ही धर्म है There are five basic of righteouness/religion: knowledge, love, justice, dedication and endurance   Knowledge stabilizes the intellect, love stabilizes the heart   Endurance stabilizes the mind, surrender makes the body calm and makes the body stable, and justice stabilizes the soul   Human is filled with compassion when all five become stable   Compassion is righteouness/religion 2. धर्म हमेशा पूरा होना चाहिए, अगर काम गलती से भी हो जाए, तो उसमें धर्म को खोजें, अगर वह धर्म है तो उसे उसी समय पूरा कर लें।  लेकिन गलती का काम हमेशा पूरा होना चाहिए | Religion/righteounes should always be completed, if work is done by mistake, then search...