Skip to main content

Shri Jaharveer Gogaji Chalisa & Aarti ( Raja Mandlik : "The Snake God” )


Jaharveer is a popular Guru as well as a Deity, his image is depicted as a person riding a blue horse. So called “Bhagat” (called in villages / towns) and other people have faith in him. He is worshiped widely, though not much popular in cities.

Shri Jaharveer Chalisa

। ।  दोहा । । 

सुवन केहरी जेवर सुत महाबली रनधीर  । । 
बंदौ सुत रानी बाछला विपत निवारण वीर । ।
 जय जय जय चौहान वंश गूगा वीर अनूप । ।
 अनंगपाल को जीतकर आप बने सुर भूप । । । 

॥ चौपाई ॥ 

जय जय जय जाहर रणधीरा , पर दुख भंजन बागड़ वीरा । । 
गुरु गोरख का है वरदानी , जाहरवीर जोधा लासानी । 
गौरवरण मुख महा विशाला , माथे मुकट घुंघराले बाला ।
 कांधे धनुष गले तुलसी माला , कमर कृपान रक्षा को डाला ।
 जन्में गूगावीर जग जाना , ईसवी सन हजार दरमियाना ।

 श्री जाहरवीर चालीसा बल सागर गुण निधि कुमारा , दुःखी जनों का बना सहारा ।
 बागड़ पति बाछला नन्दन , जेवर सुत हरि भक्त निकन्दन ।
 जेवर राव का पुत्र कहाये , माता पिता के नाम बढ़ाये । 
पूरन हुई कामना सारी , जिसने विनती करी तुम्हारी । ।
 सन्त उबारे असुर संहारे , भक्त जनों के काज संवारे ।
 गूगावीर की अजब कहानी , जिसको ब्याही श्रीयल रानी ।
 बाछल रानी जेवर राना , महादुःखी थे बिन सन्ताना । ।
भंगिन ने जब बोली मारी , जीवन हो गया उनको भारी ।
 सूखा बाग पड़ा नौलखा , देख - देख जग का मन दुक्खा ।
 कुछ दिन पीछे साधू आये , चेला चेली संग में लाये । 
जेवर राव ने कुआं बनवाया , उद्घाटन जब करना चाहा । । 
खारी नीर कुएं से निकला , राजा रानी का मन पिघला ।
 रानी तब ज्योतिषी बुलवाया , कौन पाप मैं पुत्र न पाया । 

 कोई उपाय हमको बतलाओ , उन कहा गोरख गुरु मनाओ  ।
 गुरु गोरख जो खुश हो जाई , सन्तान पाना मुश्किल नाई । 
बाछल रानी गोरख गुन गावे , नेम धर्म को न बिसरावे ।
 करे तपस्या दिन और राती , एक वक्त खाय रूखी चपाती ।
 कार्तिक माघ में करे स्नाना , व्रत इकादशी नहीं भुलाना । ।
 पूरनमासी व्रत नहीं छोड़े , दान पुण्य से मुख नहीं मोड़े ।
 चेलों के संग गोरख आये , नौलखे में तम्बू तनवाये । ।
 मीठा नीर कुएँ का कीना , सूखा बाग हरा कर दीना । 
मेवा फल सब साधु खाए , अपने गुरु के गुण को गाये । 
औघड़ भिक्षा मांगने आए , बाछल रानी ने दुःख सुनाये । । 
औघड़ जान लियो मन माहीं , तप बल से कुछ मुश्किल नाहीं । । 
रानी होवे मनसा पूरी , गुरु शरण है बहुत जरूरी ।
 बारह बरस जपा गुरु नामा , तब गोरख ने मन में जाना ।

 पुत्र देने की हामी भर ली , पूरनमासी निश्चय कर ली । 
काछल कपटिने गजब गुजारा , धोखा गुरु संग किया करारा ।
 बाछल बनकर पुत्र पाया , बहन का दरद जरा नहीं आया । 
औघड़ गुरु को भेद बताया , तब बाछल ने गूगल पाया । 
कर परसादी दिया गूगल दाना , अब तुम पुत्र जनो मरदाना ।
 लीली घोड़ी और पण्डतानी , लूना दासी ने भी जानी । 
रानी गूगल बाट के खाई , सब बांझों को मिली दवाई ।
 नरसिंह पंडित लीला घोड़ा , भज्जु कुतवाल जना रणधीरा । । 
रूप विकट धर सब ही डरावे , जाहरवीर के मन को भावे । 
भादों कृष्ण जब नौमी आई , जेवर राव के बजी बधाई ।
 विवाह हुआ गूगा भये राना , संगलदीप में बने मेहमाना ।
 रानी श्रीयल संग ले फेरे , जाहर राज बागड़ का करे ।
 अरजन सरजन जने , गूगा वीर से रहे वे तने । ।

  दिल्ली गए लड़ने के काजा , अनंग पाल चढे महाराजा । 
उसने घेरी बागड़ सारी , जाहरवीर न हिम्मत हारी । । 
अरजन सरजन जान से मारे , अनंगपाल ने शस्त्र डारे । 
चरण पकड़कर पिण्ड छुड़ाया , सिंह भवन माड़ी बनवाया । 
उसी में गूगावीर समाये , गोरख टीला धूनी रमाये । 
पुण्यवान सेवक वहाँ आये , तन मन धन से सेवा लाए ।
 मनसा पूरी उनकी होई , गूगावीर को सुमरे जोई । 
चालीस दिन पढ़े जाहर चालीसा , सारे कष्ट हरे जगदीसा ।
 दूध पूत उन्हें दे विधाता , कृपा करे गुरु गोरखनाथा ।

Shri Jaharveer Aarti

१) जय -जय जाहरवीर हरे,जय -जय गोगावीर हरे ॥
२) धरती पर आकर के भक्तों के दुःख हरे ॥
३) जो कोई भक्ति करे प्रेम से , निसादिन करे प्रेम से ,भागे दुःख परे ॥
४) विघ्न हरन मंगल के दाता,जन -जन का कष्ट हरे ॥
५) जेवर राव के पुत्र कहाए,रानी बाछल माता ॥
६) बागड़ में जन्म लिया गुगा ने ,सब जय -जयकार करे ॥
७) धर्म कि बेल बढाई निशदिन ,तपस्या रोज करे ॥
८) दुष्ट जनों को दण्ड दिया ,जग में रहे आप खरे ॥

९) सत्य अहिंसा का व्रत धारा ,झुठ से सदा डरे ॥
१०) वचन भंग को बुरा समझ कर , घर से आप निकरे ॥
११) माडी में करी तपस्या अचरज सभी करे ॥
१२) चारों दिशाओं से भगत आ रहे ,जोड़े हाथ खड़े ॥
१३) अजर अमर है नाम तुम्हारा ,हे प्रसिद्ध जगत उजियारा ॥
१४) भुत पिशाच निकट नहीं आवे , जो कोई जाहर नाम गावे ॥
१५) सच्चे मन से जो ध्यान लगावे ,सुख सम्पति घर आवे ॥
१६) नाम तुम्हारा जो कोई गावे ,जन्म जन्म के दुःख बिसरावे ॥
१७) भादो कृषण नोमी के दिन जो पुजे ,वह विघ्नों से नहीं डरे ॥

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Hand Yoga

SOURCE Hand yoga, also known as mudra, is a series of hand gestures and movements that have symbolic meaning and health benefits. Hand yoga expresses the many states of mind, including mourning, happiness, anger and peacefulness through gestures and body positions. While hand yoga is practiced throughout the world, its origin can be traced to Asia and India, where it has been a vital component to Hinduism and Buddhism for centuries. Representations People who practice hand yoga believe that the five fingers represent the five elements of the human body: Thumb - fire Index - air Middle - akasha Ring - earth Little - water Practitioners believe that when the finger representing a particular element is brought into contact with the thumb, that element is brought into balance, creating a stabilizing effect on the entire body. Mudras are believed to start electromagnetic currents within the body, create balance and promote health. Mudra Positions People practice mudra virtually any...

खराब से खराब पाचनतंत्र को सुधार देंगे ये 9 असरदार टिप्स

"> 1  of 5 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया खानपान अनियमित होने या कुछ चीजों के खा लेने से कई बार पेट में कब्ज और एसिडिटि जैसी समस्या हो जाती है। कब्ज के दौरान में पेट में दर्द होने लगता है और कुछ खाने का मन नहीं करता है। पेट में सूजन या अधिक दर्द कई हद तक कब्ज के ही लक्षण हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने खानपान में कुछ सही बदलाव करने पड़ेंगे ताकि आपका पाचनतंत्र ठीक से काम कर पाए। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको कुछ असरदार टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से पाचन से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं कि इन समस्याओं के होने का कारण... "> 2  of 5 जंक फूड - फोटो : फाइल फोटो जंकफूड्स का अधिक सेवन डिब्बाबंद प्रोसेस्ड फूड्स, पिज्जा, नूडल्स और बर्गर आदि को बच्चों से लेकर वयस्क तक काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि इन तरह के खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों और गुणवत्ता पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जाता है। इनके सेवन से सेहत को कई तरह के नुकसान होते हैं और पाचनतंत्र भी प्रभावित होता है। "> 3  of 5 गरिष्ठ भोजन - फोटो : सोशल मीडिय...

मेरे विचार तुम्हारे साथ है ( My thoughts are with you )

1. धर्म के पांच आधार होते हैं ज्ञान, प्रेम, न्याय, समर्पण और धीरज ।  ज्ञान बुद्धि को स्थिर करता है, प्रेम हृदय को स्थिर करता है, धीरज मन को स्थिर करता है, समर्पण शरीर के आवेगो को शांत करके शरीर को स्थिर करता हैं, और न्याय आत्मा को स्थिर करती है । जब यह पांचों स्थिर हो जाते हैं तो मनीषा करुणा से भर जाता है । करुणा ही धर्म है There are five basic of righteouness/religion: knowledge, love, justice, dedication and endurance   Knowledge stabilizes the intellect, love stabilizes the heart   Endurance stabilizes the mind, surrender makes the body calm and makes the body stable, and justice stabilizes the soul   Human is filled with compassion when all five become stable   Compassion is righteouness/religion 2. धर्म हमेशा पूरा होना चाहिए, अगर काम गलती से भी हो जाए, तो उसमें धर्म को खोजें, अगर वह धर्म है तो उसे उसी समय पूरा कर लें।  लेकिन गलती का काम हमेशा पूरा होना चाहिए | Religion/righteounes should always be completed, if work is done by mistake, then search...