Skip to main content

कोरोना वायरस क्या है, लक्षण, बचने के उपाय


कोरोना वायरस से कैसे बचें (coronavirus se kaise bache)? आइये जानते हैं कोरोना वायरस क्या है (coronavirus kya hai), कोरोना वायरस के लक्षण (coronavirus ke lakshan), कोरोना वायरस से बचने के उपाय (coronavirus se bachne ke upay)। आखिरकार भारत भी नहीं बच पाया कोरोना वायरस की चपेट में आने से। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस को नया नाम दिया गया है कोविड 19 (COVID-19)। साल 2019 जाते-जाते 2020 को एक ऐसी सौगात देकर गया है जिसका असर आज पूरे विश्व में हो रहा है।

जी हाँ कोरोना वायरस, (2019-nCoV) की पहचान मध्य चीन के वुहान शहर में 2019 के मध्य दिसंबर में हुई। चीन के वुहान शहर में 2019, दिसंबर में अचानक से बहुत से लोगों को बिना किसी कारण के निमोनिया होने लगा और इन पीड़ित लोगों में यह देखा गया की इन में से अधिकतर लोग वुहान शहर के हुआँन सीफ़ूड मार्केट में मछलियाँ बेचते हैं तथा जीवित पशुओं के व्यापर का कारोबार करते हैं। चीनी वैज्ञानिकों ने बाद में जब इन पीड़ितों का टेस्ट किया तो उनमें एक वाइरस की पहचान की गयी जिसे कोरोना वायरस का नाम दिया गया।

कोरोना वायरस ने चीन के बाद अपने पैर बाकी देशों में भी फैलाने शुरू कर दिए और धीरे-धीरे यह घातक वायरस लोगों के जरिये कई देशो में फैल गया और आज इस वायरस के संपर्क में आने से कोई नहीं बच पाया है। आपको बता दें कि अभी तक कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में 3127 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब लाखों लोग इसके संपर्क में आ चुके है और यह आंकड़े दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। आइये जागरूक के माध्यम से जानते है करोनो वायरस के बारे में ये महत्वपूर्ण जानकारी।

कोरोना वायरस क्या है? (coronavirus kya hai)

चलिए आपको बताते है की कोरोना वायरस क्या है? दरअसल कोरोना वायरस के संक्रमण से हमें जुकाम, खांसी से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस वायरस की पहचान सबसे पहले दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर में की गयी थी। आपको बता दें की अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए किसी भी तरह का कोई भी टीका नहीं बना है।

माना जाता है की यह वायरस आम तौर पर जानवरों में पाया जाता है और जानवरो में भी चमगादड़ में सबसे अधिक और इन्ही से चीन में लोगों के अंदर इस वायरस का संक्रमण फैला हैं। कहा जाता है की चीन में किसी व्यक्ति द्वारा चमगादड़ का शूप पिया गया था जिससे यह वायरस उस व्यक्ति के अंदर आ गया और फिर उससे धीरे-धीरे यह पुरे चीन शहर में फ़ैल गया।

कोरोना वायरस के लक्षण क्या है? (coronavirus ke lakshan)

अब आपको बताते है की कोरोना वायरस के क्या लक्षण है अगर आपको भी इन लक्षणों में से कोई भी लक्षण महूसस होता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ये है कोरोना वायरस के लक्षण-

  • बुखार, खांसी और जुकाम
  • अचानक तेज बुखार होना
  • शरीर में तेज दर्द के साथ-साथ कमजोरी आना
  • लिवर और किडनी में परेशानी होना
  • अचानक से या फिर बुखार, जुकाम और खांसी के कारण सांस लेने में तकलीफ होना
  • निमोनिया के लक्षण दिखाई देना
  • पाचन क्रिया में अचानक तकलीफ होना जैसे की खाना सही से नहीं पच रहा या भूख नहीं लगना आदि

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस होता है तो घबराये नहीं डॉक्टर से संपर्क करें और अपना इलाज कराये और डॉक्टर की सलाह लें।

कोरोना वायरस से कैसे बचें? (coronavirus se kaise bache)

कोरोना वायरस से बचने के लिए हमें कुछ बातों का खासकर ध्यान रखना होता है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं जो की निम्न प्रकार है:-

  • अपने हाथों को साबुन से अच्छे से धोएं। खाने बनाने से पहले और खाना खाने के बाद साबुन से अपने हाथ अच्छे से जरूर धोएं।
  • आप चाहे तो अल्‍कोहल आधारित हैंड रब का भी उपयोग कर सकते है।
  • खांसते और छीकते समय हमेशा नाक और मुंह को रूमाल या टिश्‍यू पेपर से ढककर रखें। जिन व्‍यक्तियों में कोल्‍ड और फ्लू के लक्षण हो उनसे एक निश्चित दूरी बनाकर रखें।
  • अंडे और मांस के सेवन से बचें
  • जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें
  • भीड़भाड़ वाले इलाक़ों से जितना हो बचें
  • बाहर जाते समय मास्क पहन कर जाये
  • शौचालय के इस्तेमाल के बाद अपने हाथ जरूर धोएं
  • कम से कम एक दिन में 5 बार अपने हाथ अच्छे से धोएं

जितना हो सके इन दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें और निरन्तर अपने डॉक्टर से परामर्श लेते रहे।

कोरोना वायरस के लक्षण होने पर क्या करें?

यदि आपको कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी लक्षण महसूस होता है तो घबराये नहीं बल्कि ये सब करने से बचे और अपने डॉक्टर से चेकअप जरूर कराये। इन सब बातों का खासकर ख्याल रखें-

  • यदि आपको खांसी और बुखार आ रहा हो तो जितना हो सके लोगों से दूरी बनाकर रखें और निरंतर अपना चेकअप कराते रहे।
  • यदि आपको जुकाम या खांसी हो तो अपनी आंख, मुंह और नाक को बार-बार ना छुएं और हमेशा हाथ धोते रहे।
  • सार्वजनिक स्‍थानों पर थूकने से बचें
  • पशुओं के संपर्क में आने और मांस के सेवन से दूर रहे
  • जितना हो सके अपने आस-पास साफ-सफाई जरूर रखें
  • लोगों से हाथ मिलाने या गले मिलने से बचे
  • हमेशा मास्क को पहन कर रखे और अपने मास्क को सार्वजानिक स्थान पर ना फेकें

जितना हो सके इन सभी बातों का खासकर ध्यान रखे और निरंतर अपना चेकअप कराते रहे।

कोरोना वायरस ने दी भारत में दस्तक

चीन देश से धीरे-धीरे लोगों के जरिये दुनियाभर में फ़ैल रहा कोरोना वायरस अब भारत में भी दस्तक दे चुका है। भारत में इस वायरस की पुष्टि मंगलवार, 3 फरवरी 2020 को इटली से घूमने आये एक दम्पति में जयपुर महानगर में की गयी और इसके अलावा आगरा में एक ही परिवार के 13 सदस्यों में से 6 सदस्यों में कोरोना वायरस के सक्रमण की होने की पुष्टि की गयी हैं।

भारत देश में एक ही दिन में पहचान की जाने वाले इन कोरोना वायरस संक्रमितों की यह सबसे बड़ी संख्यां है। देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 13 पीड़ितों की पहचान की गयी है। इन पीड़ितों में से सबसे ज्यादा पीड़ित इटली देश से आये है। इस घटना के बाद भारत सरकार ने 4 देशों (इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया, जापान) के पर्यटकों पर रोक लगा दी है।

भारत सरकार ने इन चारों देशों के नागरिकों को जारी किये गए सभी वीजा रद्द कर दिए है अब ना तो इन देशों से कोई नागरिक भारत आ सकता है और ना ही कोई नागरिक इन देशों में जा सकता है। भारत के अलावा कुछ और भी ऐसे देश है जिन्होंने इन देशों में आने जाने पर रोक लगाई है ये देश है- फिजी, बहरीन, जॉर्डन, मंगोलिया, सिशेल्स। ये 5 वो देश है जिन्होंने सबसे पहले इन 4 देशों के नागरिकों पर रोक लगाने का फैसला किया था।

भारत में कोरोना वायरस का इतना भयानक असर देखने को मिल रहा है की इस वायरस के कारण स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार, 3 फरवरी 2020 को आदेश जारी कर सभी मेडिकल कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए इस आदेश के अनुसार मौसमी बीमारियों व कोरोना वायरस की स्थिति को ध्यान में रखते हुए देश के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ के सभी अवकाश रद्द कर दिए गए है।

भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए क्या किया जा रहा है?

भारत सरकार द्वारा इस वायरस से बचने और इसको फैलने से रोकने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। भारत सरकार ने छोटे और बड़े हवाई अड्डों और बंदरगाहों में स्क्रीनिंग करने का एलान किया है ताकि बाहर से आने वाले सभी नागरिको की जांच की जा सके।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा यह एलान किया गया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित 12 देशों से भारत आने वाले सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की जाएगी।

हालाँकि शुरू में चीन, सिंगापुर, थाइलैंड, हॉन्ग कॉन्ग, जापान, दक्षिण कोरिया से आने वाले यात्रियों की ही स्क्रीनिंग की जा रही थी लेकिन अब इन देशों के साथ वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, ईरान, इटली और नेपाल से आ रहे सभी यात्रियों की भी स्क्रीनिंग कि जा रही हैं।

भारत में अभी तक 21 हवाई अड्डों पर लगभग पाँच लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

भारत सरकार ने भारतीयों को यात्रा करने से जुड़े कुछ निर्देश जारी किये है:-

भारत सरकार ने भारतियों को यात्रा करने को लेकर कुछ निर्देश जारी किये है जो की निम्न प्रकार है-

  • भारत सरकार ने एक ट्रैवल अडवाइज़री जारी की है जिसके तहत चीन और ईरान के लिए जारी सभी वीज़ा रद्द कर दिए गए हैं।
  • भारत सरकार ने इटली, कोरिया और सिंगापुर की यात्रा करने वाले यात्रियों को लेकर भी कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं, सरकार हालात को देखते हुए अन्य देशों को लेकर भी ऐसे क़दम उठा सकती है।
  • भारतीय दूतावास यात्रा से जुड़े नियमों को लेकर लगातार अन्य देशों के संपर्क में है, भारत सरकार ईरान और इटली की सरकारों के साथ मिलकर अपने नागरिकों को निकालने की योजना बना रही है।
  • स्वास्थ्य मंत्री ने देश के लोगों से अपील की है कि जिन देशों में कोरोना वायरस फ़ैल रहा है, उन देशों की यात्रा करने से जितना हो सके बचे।

जागरूक टीम को उम्मीद है आपको कोरोना वायरस से कैसे बचें (coronavirus se kaise bache), कोरोना वायरस क्या है (coronavirus kya hai), कोरोना वायरस के लक्षण (coronavirus ke lakshan), कोरोना वायरस से बचने के उपाय (coronavirus se bachne ke upay) कि जानकारी पसंद आयी होगी और आपके लिए उपयोगी भी साबित होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Hand Yoga

SOURCE Hand yoga, also known as mudra, is a series of hand gestures and movements that have symbolic meaning and health benefits. Hand yoga expresses the many states of mind, including mourning, happiness, anger and peacefulness through gestures and body positions. While hand yoga is practiced throughout the world, its origin can be traced to Asia and India, where it has been a vital component to Hinduism and Buddhism for centuries. Representations People who practice hand yoga believe that the five fingers represent the five elements of the human body: Thumb - fire Index - air Middle - akasha Ring - earth Little - water Practitioners believe that when the finger representing a particular element is brought into contact with the thumb, that element is brought into balance, creating a stabilizing effect on the entire body. Mudras are believed to start electromagnetic currents within the body, create balance and promote health. Mudra Positions People practice mudra virtually any...

खराब से खराब पाचनतंत्र को सुधार देंगे ये 9 असरदार टिप्स

"> 1  of 5 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया खानपान अनियमित होने या कुछ चीजों के खा लेने से कई बार पेट में कब्ज और एसिडिटि जैसी समस्या हो जाती है। कब्ज के दौरान में पेट में दर्द होने लगता है और कुछ खाने का मन नहीं करता है। पेट में सूजन या अधिक दर्द कई हद तक कब्ज के ही लक्षण हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने खानपान में कुछ सही बदलाव करने पड़ेंगे ताकि आपका पाचनतंत्र ठीक से काम कर पाए। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको कुछ असरदार टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से पाचन से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं कि इन समस्याओं के होने का कारण... "> 2  of 5 जंक फूड - फोटो : फाइल फोटो जंकफूड्स का अधिक सेवन डिब्बाबंद प्रोसेस्ड फूड्स, पिज्जा, नूडल्स और बर्गर आदि को बच्चों से लेकर वयस्क तक काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि इन तरह के खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों और गुणवत्ता पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जाता है। इनके सेवन से सेहत को कई तरह के नुकसान होते हैं और पाचनतंत्र भी प्रभावित होता है। "> 3  of 5 गरिष्ठ भोजन - फोटो : सोशल मीडिय...

मेरे विचार तुम्हारे साथ है ( My thoughts are with you )

1. धर्म के पांच आधार होते हैं ज्ञान, प्रेम, न्याय, समर्पण और धीरज ।  ज्ञान बुद्धि को स्थिर करता है, प्रेम हृदय को स्थिर करता है, धीरज मन को स्थिर करता है, समर्पण शरीर के आवेगो को शांत करके शरीर को स्थिर करता हैं, और न्याय आत्मा को स्थिर करती है । जब यह पांचों स्थिर हो जाते हैं तो मनीषा करुणा से भर जाता है । करुणा ही धर्म है There are five basic of righteouness/religion: knowledge, love, justice, dedication and endurance   Knowledge stabilizes the intellect, love stabilizes the heart   Endurance stabilizes the mind, surrender makes the body calm and makes the body stable, and justice stabilizes the soul   Human is filled with compassion when all five become stable   Compassion is righteouness/religion 2. धर्म हमेशा पूरा होना चाहिए, अगर काम गलती से भी हो जाए, तो उसमें धर्म को खोजें, अगर वह धर्म है तो उसे उसी समय पूरा कर लें।  लेकिन गलती का काम हमेशा पूरा होना चाहिए | Religion/righteounes should always be completed, if work is done by mistake, then search...